अमेरिका में गेमर्स ने एक्टिविज़न के प्रस्तावित अधिग्रहण को लेकर माइक्रोसॉफ्ट पर किया केस
माइक्रोसॉफ्ट द्वारा 'कॉल ऑफ ड्यूटी' की निर्माता एक्टिविज़न ब्लिज़र्ड के $69 बिलियन के प्रस्तावित अधिग्रहण को लेकर अमेरिका में 10 वीडियो गेम प्लेयर्स ने माइक्रोसॉफ्ट पर मुकदमा दायर किया है। मुकदमे में माइक्रोसॉफ्ट को यह अधिग्रहण करने से रोकने की मांग की गई है। शिकायत के मुताबिक, अधिग्रहण से माइक्रोसॉफ्ट को वीडियो गेम इंडस्ट्री में बहुत अधिक शक्ति मिल जाएगी।