अमेरिका में घर पर एक ही परिवार के 5 बच्चे समेत 8 लोग मिले मृत
यूटाह (अमेरिका) स्थित एक घर के अंदर एक ही परिवार के 5 बच्चे समेत 8 लोग मृत मिले हैं और सभी के शरीर पर गोलियों के घाव के निशान हैं। पुलिस अधिकारियों को ईनक शहर में घर पर वेलफेयर चेक के दौरान इन सभी के शव मिले। अधिकारियों ने बताया, "फिलहाल हमें नहीं लगता कि जनता को कोई खतरा है।"