अमेरिका में छोटा विमान क्रैश होने से 1 की हुई मौत, 3 घायल
अमेरिका के यूटाह में सोमवार को एयरपोर्ट पर एक छोटे विमान के क्रैश होने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान क्रैश हो गया था। उन्होंने कहा कि तीन घायलों में से एक की हालत गंभीर है जिसे अस्पताल ले जाया गया है।