जंगल की आग से अमेरिका में तबाह हुए लाखों डॉलर वाले मैंशन; तस्वीरें सामने आईं
कैलिफोर्निया (अमेरिका) में जंगल की आग के कारण सैकड़ों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं और आग ने लाखों डॉलर वाले उनके मैंशन (बड़े घर) तबाह कर दिए हैं। ऑरेंज काउंटी में आग से अब तक 20 मैंशन जल चुके हैं। वहीं, न्यू मेक्सिको में भी अमेरिका में जंगल की सबसे बड़ी आग से 170-घर जल गए हैं।