अमेरिका में जमी हुई झील पर चलते समय बर्फ टूटने के बाद 3 भारतीय-अमेरिकियों की हुई मौत
अमेरिका में 'बॉम्ब साइक्लोन' (बर्फीले तूफान) के बीच एरिज़ोना के कोकोनीनो काउंटी में एक महिला समेत तीन भारतीय-अमेरिकियों की जमी हुई झील में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हो गई है और इन लोगों के जमी हुई झील पर चलने के दौरान बर्फ टूटने के बाद यह हादसा हुआ।