अमेरिका में टिकटॉक पर बैन लगाने वाले विधेयक पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने किए हस्ताक्षर
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका में टिकटॉक पर बैन लगाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। विधेयक के मुताबिक, अगर चीनी कंपनी बाइटडांस 9 महीने के भीतर टिकटॉक को नहीं बेचती है तो उसे अमेरिका में बैन कर दिया जाएगा और सौदा पूरा करने के लिए उसे 90 दिन का अतिरिक्त समय दिया जा सकता है।