एक एफबीआई एजेंट ने बताया है कि फिलाडेल्फिया (अमेरिका) में राष्ट्रीय स्तर के आतंकी हमले की साज़िश रचने को लेकर 17-वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया गया है और वह अलकायदा से जुड़े वैश्विक आतंकी संगठन के संपर्क में था। एजेंट ने बताया कि संदिग्ध के पास 'अच्छी-खासी' संख्या में हथियार थे और वह बम बना रहा था।