अमेरिका में नीलामी में ₹89 लाख में बिका ₹331 का फूलदान

अमेरिका में जेसिका विंसेंट नामक महिला द्वारा $3.99 (₹331) में खरीदा गया फूलदान नीलामी में $107,100 (₹89 लाख) में बिका। दरअसल, यह फूलदान इटली के वास्तुकार कार्लो स्कार्पा की कृतियों से मिलता-जुलता है लेकिन जेसिका ने जब फूलदान खरीदा था तब उन्हें अंदाज़ा नहीं था कि इसकी कीमत इतनी ज़्यादा है। एक अज्ञात आर्ट कलेक्टर ने यह फूलदान खरीदा है।

Load More