अमेरिका में पकड़ी गई इंसानों जैसे दांत वाली मछली, तस्वीर हुई वायरल
अमेरिका के ओक्लाहोमा में हाल ही में एक लड़के ने इंसानों जैसे दांत वाली एक मछली पकड़ी। ओक्लाहोमा डिपार्टमेंट ऑफ वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशन (ओडीडब्ल्यूसी) ने इंस्टाग्राम पर इस मछली की तस्वीर शेयर की है। इस मछली की पहचान पिरान्हा से मिलती-जुलती पाकू प्रजाति की मछली के रूप में हुई जो मूल रूप से दक्षिण अमेरिका में पाई जाती है।