अमेरिका में पायलट ने कैद की दुर्लभ मौसमी परिघटना, वीडियो आया सामने
फ्लोरिडा (अमेरिका) के मैकडिल एयर फोर्स स्टेशन में एक पायलट ने एक दुर्लभ मौसमी परिघटना 'सेंट एल्मोज़ फायर' का वीडियो कैद किया जो आकाशीय बिजली के चमकने जैसा लग रहा है। यह वीडियो एक बचाव अभियान के दौरान कैद किया गया था। 'सेंट एल्मोज़ फायर' एक ऐसी मौसमी परिघटना है जिसमें एक एटमॉस्फेरिक इलेक्ट्रिक फील्ड में चमकदार प्लाज़्मा बनता है।