अमेरिका में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 43% की हुई वृद्धि, भारत में 2% ही बढ़ीं: पुरी
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि अमेरिका में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 43% और कनाडा में 46% की वृद्धि हुई जबकि भारत में 2% ही बढ़ीं। उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार ने (पेट्रोलियम उत्पादों पर) दो बार उत्पाद शुल्क घटाया…लेकिन कुछ राज्य सरकारों ने ऐसा नहीं किया…लोगों को उन सरकारों से...इसके पीछे का कारण पूछना चाहिए।"