अमेरिका में बेबी फॉर्मूला की किल्लत के बीच 118 लीटर ब्रेस्ट मिल्क बेचेगी महिला
अमेरिका में बेबी फॉर्मूला की किल्लत के बीच उटाह की एक महिला 4,000 औंस (118-लीटर) ब्रेस्ट मिल्क बेचकर परिवारों को मदद की पेशकश कर रही है। ज़रूरत से अधिक ब्रेस्ट मिल्क बनने के चलते उसके पास ब्रेस्ट मिल्क के तीन से अधिक फ्रीज़र हैं। बकौल महिला, उसकी इसे $1/औंस बेचने की योजना है लेकिन वह मोलभाव के लिए तैयार है।