अमेरिका में भारतीय छात्र हुआ लापता, फिरौती न देने पर परिजन को मिली किडनी बेचे जाने की धमकी
अमेरिका में तेलंगाना का अब्दुल अराफात नामक छात्र 7 मार्च 2024 से लापता है। छात्र के पिता ने कहा, "एक शख्स ने कॉल कर कहा कि अब्दुल को अगवा कर लिया गया है। कॉलर ने $1,200 की फिरौती मांगी...और फिरौती नहीं देने पर उसकी किडनी बेचने की धमकी दी है।" अब्दुल के परिजन ने केंद्र सरकार से मदद मांगी है।