अमेरिका में भारतीय मूल के दो इंजीनियरों को मिली राहत, जातिगत भेदभाव का मामला हुआ खारिज
कैलिफोर्निया (अमेरिका) में नागरिक अधिकार विभाग ने सिस्को कंपनी में काम करने वाले दो भारतीय इंजीनियरों के खिलाफ जातिगत भेदभाव का मामला खारिज कर दिया है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) के कार्यकारी निदेशक सुहाग शुक्ला ने कहा, "हमें खुशी है कि दोनों इंजीनियरों को आरोप मुक्त कर दिया गया है और अदालत ने हमारे रुख को माना है।"