अमेरिका में भीषण आग के बीच दिखा आग का बवंडर, जारी किया गया वीडियो
अमेरिका के कैलिफोर्निया में झाड़ियों में लगी भीषण आग के बीच बने आग के बवंडर या 'फायरनैडो' का हवाई फुटेज ऑनलाइन जारी किया गया है। गोर्मन में बुधवार को लगी आग के बीच दिखा 'फायरनैडो' तेज़ी से लगभग 150 एकड़ में फैल गया। इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए 200 से अधिक दमकलकर्मियों को बुलाया गया था।