अमेरिका में मकान की छत को तोड़ने वाली रहस्यमयी चीज़ थी स्पेस स्टेशन का कचरा: नासा
नासा ने बताया है कि फ्लोरिडा (अमेरिका) में बीते 8 मार्च को एक मकान की छत को तोड़ने वाली रहस्यमयी चीज़ इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के हार्डवेयर का हिस्सा थी। नासा ने बताया कि 2021 में रिलीज़ किए गए इस हार्डवेयर के पृथ्वी के वातावरण में पूरी तरह से जलने की उम्मीद थी लेकिन एक टुकड़ा रह गया था।