अमेरिका में मिला बीबोनिक प्लेग का दुर्लभ मामला, 14वीं शताब्दी में इससे लाखों लोगों की हुई थी मौत
ऑरेगन (अमेरिका) में बीबोनिक प्लेग का एक दुर्लभ मामला मिला है। अधिकारियों के मुताबिक, शख्स का इलाज चल रहा है और संभवता उसे यह संक्रमण अपनी बिल्ली से हुआ है। एक बयान में कहा गया, "इसका पता शुरुआती चरण में चल गया था...जिसके चलते इसका खतरा कम है।" इस बीमारी से 14वीं शताब्दी में लाखों लोगों की मौत हुई थी।