अमेरिका में मिली 20 खतरनाक वायरस और बैक्टीरिया पर काम कर रही अवैध लैब
अमेरिकी अधिकारियों को कैलिफोर्निया के एक वेयरहाउस में एक अवैध लैब मिली है जिसमें सैकड़ों मरे हुए चूहे, एचआईवी, हेपेटाइटिस व मलेरिया जैसे संक्रामक एजेंट्स और अन्य हानिकारक पदार्थ मिले हैं। यह लैब 20 खतरनाक वायरस, बैक्टीरिया और पैरासाइट्स (परजीवी) पर काम कर रही थी। लैब में कुछ पदार्थों में इंग्लिश और चीनी भाषा में लिखे लेबल्स भी मिले हैं।