अमेरिका में मिले विमान से उड़े हुए फोन और विमान के प्लग डोर का हिस्सा
पोर्टलैंड (अमेरिका) से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद हवा में उड़ा बोइंग 737-9 मैक्स जेट का प्लग डोर का हिस्सा बरामद हुआ है। नैशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (अमेरिका) ने बताया कि डोर का हिस्सा एक शिक्षक के घर के पिछले हिस्से में मिला। वहां 2 फोन भी मिले हैं जो प्लग डोर उड़ने के बाद उड़ गए थे।