अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने मिल रहीं धमकियों को लेकर मांगी सुरक्षा
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल निक्की हेली ने खुद को मिल रहीं धमकियों को लेकर खुफिया सेवा की सुरक्षा के लिए आवेदन दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, हेली की प्रचार टीम ने यह नहीं बताया कि हेली ने खुफिया सेवा की सुरक्षा के लिए किस खतरे के मद्देनज़र और कब आवेदन दिया।