अमेरिका में रूसी दूतावास के बाहर लगाया गया 'प्रेसिडेंट ज़ेलेंस्की वे' रोड साइन
वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका) में रूसी दूतावास के बाहर लगे 'प्रेसिडेंट ज़ेलेंस्की वे' वाले रोड साइन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। कुछ ऐक्टिविस्ट ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के सम्मान में रविवार को यह रोड साइन लगाया था। इससे पहले, ज़ेलेंस्की ने कीव छोड़ने को लेकर अमेरिका का प्रस्ताव ठुकराकर कहा था, "मुझे गोला-बारूद चाहिए...भागने में मदद नहीं।"