अमेरिका में वाइट हाउस के गेट से टकराया वाहन, चालक की हुई मौत
अमेरिका में शनिवार रात एक वाहन वाइट हाउस के गेट से टकरा गया जिसके चलते वाहन चालक की मौत हो गई। यूएस सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपने आधिकारिक आवास के अंदर मौजूद थे या नहीं यह पता नहीं चला है। यूएस सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, चालक की पहचान नहीं हो सकी है।