अमेरिका में विमान के भीतर सैमसंग फोन ने पकड़ी आग, यात्रियों की हुई आपातकालीन निकासी
सिएटल-टकोमा इंटरनैशनल एयरपोर्ट (अमेरिका) के ऑपरेटर के एक प्रवक्ता ने बताया है कि एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद अलास्का एयरलाइन्स के एक विमान के भीतर सैमसंग गैलेक्सी A21 ओवरहीट हो गया और उसने आग पकड़ ली। इस घटना के कारण विमान के आपातकालीन द्वार से यात्रियों को निकाला गया। सैमसंग के प्रवक्ता के मुताबिक, इसकी गहन जांच कर रहे हैं।