अमेरिका में वॉरंट लेकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर हुई गोलीबारी, 4 अधिकारियों की मौत
शार्लेट (अमेरिका) में सोमवार को एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए वॉरंट लेकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी की गई जिसमें 4 अधिकारियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बंदूक रखने के आरोप में अपराधी को पकड़ने के लिए टीम पहुंची थी जहां उन पर गोलीबारी की गई। पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया है।