अमेरिका में शहजादे के अंकल रहते हैं, ये मेरे देश को गाली दे रहे हैं...
भारत के विविधतापूर्ण संस्कृति पर विचार रख रहे सैप पित्रोदा अपने विवादित बयान को लेकर फिर घिर गए हैं। उनके बयान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने गहरी नाराजगी जताई है। इसे लेकर उन्होंने पित्रोदा के साथ-साथ राहुल गांधी को भी घेरा। पीएम मोदी ने चुनावी रैली में पित्रोदा और कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया।