अमेरिका में शीतकालीन तूफान की वजह से 2,000 से अधिक उड़ानें हुईं रद्द
'फ्लाइटअवैर.कॉम' के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में शीतकालीन तूफान की वजह से लगभग 5,846 से ज़्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ीं और 2,058 रद्द कर दी गई हैं। साउथवेस्ट एयरलाइन्स ने सबसे ज़्यादा 401 और स्काईवेस्ट ने 358 उड़ानों को रद्द किया है। बकौल रिपोर्ट, शिकागो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने-जाने वालीं लगभग 60% उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं।