अमेरिका में श्वेत शख्स ने 3 अश्वेत लोगों की गोली मारकर हत्या करने के बाद की आत्महत्या
फ्लोरिडा (अमेरिका) में एक स्टोर में शनिवार को एक श्वेत शख्स ने एक महिला समेत 3 अश्वेत लोगों की गोलीबारी कर हत्या कर दी और फिर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह हमला 'नस्लवाद से प्रेरित' था और हमलावर अश्वेत लोगों से नफरत करता था। हमलावर के हथियार पर नाज़ी के प्रतीक चिह्न बने थे।