अमेरिका में समलैंगिक विवाह को मिली कानूनी मान्यता, राष्ट्रपति ने विधेयक पर किए हस्ताक्षर

अमेरिका में समलैंगिक विवाह को अब कानूनी मान्यता मिल गई है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने वाइट हाउस में मंगलवार को हज़ारों लोगों की मौजूदगी में समलैंगिक विवाह को वैधता देने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए और कहा कि 'यह कानून हर अमेरिकी के लिए मायने रखता है'। बाइडन ने कहा, "यह कानून सब तरह से नफरत पर प्रहार करता है।"

Load More