अमेरिका में सूअर की किडनी लगवाने वाले पहले शख्स की सर्जरी के 2 महीने बाद हुई मौत
बॉस्टन (अमेरिका) में जेनेटिक रूप से मॉडिफाई किए गए सूअर की किडनी प्रत्यारोपित कराने वाले पहले शख्स रिचर्ड स्लेमैन की सर्जरी के करीब 2 महीने बाद मौत हो गई है। किडनी प्रत्यारोपित करने वाली टीम ने कहा है कि ट्रांसप्लांट संबंधित किसी कारण से रिचर्ड की जान नहीं गई है। रिचर्ड की मौत के कारणों का पता नहीं चला है।