अमेरिका व चीन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों को लेकर की चर्चा
चीन की नौसेना की ओर से आयोजित की गई 19वीं 'पश्चिमी प्रशांत नौसेना संगोष्ठी' में अमेरिका की नौसेना के शीर्ष अधिकारियों ने चीनी अधिकारियों से मुलाकात की है। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों देशों के अधिकारियों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों को लेकर चर्चा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी प्रशांत बेड़ा हिंद-प्रशांत कमान को नौसैनिक बल मुहैया कराता है।