अमेरिका से लौटे कपल की चेन्नई में ड्राइवर ने की हत्या, 9 किलो सोने के साथ हुआ गिरफ्तार
फाइनेंस कंपनी इंफीबीम में कॉर्पोरेट फाइनेंस के प्रमुख आर. श्रीकांत और उनकी पत्नी अनुराधा की शनिवार को मायलापुर (चेन्नई) में उनके ड्राइवर कृष्णा ने हत्या कर दी। श्रीकांत और अनुराधा अपनी बेटी से मिलकर अमेरिका से भारत लौटे थे। कृष्णा को 9 किलो सोना और 60 किलो चांदी के साथ नेपाल भागने का प्रयास करने के दौरान गिरफ्तार किया गया।