अमेरिकी अदालत ने पगड़ी व दाढ़ी के साथ सिखों को मरीन कॉर्प्स में भर्ती करने के दिए आदेश
अमेरिका की एक अदालत ने एलीट मरीन कॉर्प्स में सिखों को उनकी धार्मिक पहचान दाढ़ी व पगड़ी के साथ भर्ती किए जाने के आदेश दिए हैं। दरअसल, निचली अदालत ने धार्मिक पहचान के साथ सिखों की भर्ती किए जाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दिया था। मरीन कॉर्प्स ने कहा था कि राष्ट्रीय हित के लिए एकरूपता ज़रूरी है।