अमेरिकी अधिकारियों ने अवैध रूप से देश में दाखिल होने पर 2 भारतीयों को किया अरेस्ट
अमेरिकी सीमा अधिकारियों ने एक नाव के ज़रिए अवैध रूप से कनाडा से देश में दाखिल होने के लिए 2 भारतीय नागरिकों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने बयान जारी कर कहा कि अधिकारियों ने मिशिगन में तस्करी के प्रयास के दौरान पांच विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।