अमेरिकी आर्ट कलेक्टिव द्वारा बनाए गए हैंडबैग को देखने के लिए होगी माइक्रोस्कोप की ज़रूरत
अमेरिकी आर्ट कलेक्टिव एमएससीएचएफ ने एक इतना छोटा हैंडबैग बनाया है जिसे देखने के लिए एक माइक्रोस्कोप की ज़रूरत पड़ती है। 657×222×700 माइक्रोमीटर वाला यह बैग नमक के एक दाने से भी छोटा है। इस बैग में लुई वितॉ का मोनोग्राम लगा हुआ है और अगले हफ्ते फ्रांस की राजधानी पेरिस में फैशन वीक के दौरान इसकी नीलामी होगी।