अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर महिला को दी गई मौत की सज़ा
अमेरिका के मिसौरी में मंगलवार को 2003 के हत्या के एक मामले में एक महिला को लीथल इंजेक्शन लगाकर मौत की सज़ा दी गई। यह अमेरिकी इतिहास में किसी ट्रांसजेंडर महिला को दी गई पहली मौत की सज़ा है। दोषी ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड का पीछा कर उसकी हत्या की थी और उसके शव को नदी में फेंक दिया था।