अमेरिकी कंपनी सिस्को ने शुरू की 4,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी: रिपोर्ट
सिलिकॉन वैली बिज़नेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी सिस्को ने 4,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। हालांकि कंपनी की प्रवक्ता रॉबिन ब्लम ने इस रिपोर्ट की पुष्टि करने से इनकार किया है। इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने कहा था कि वह दिसंबर से अपने कर्मचारियों की संख्या में 5% की कटौती करेगी।