अमेरिकी गायक व गीतकार जिमी बफेट का 76 वर्ष की आयु में हुआ निधन

अमेरिकी गायक व गीतकार जिमी बफेट का 76-वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके आधिकारिक 'X' हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा गया, "जिमी ने अंतिम सांस तक अपनी ज़िंदगी एक गाने की तरह जी। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।" 2 बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामित जिमी ने अपने करियर में 27-स्टूडियो एल्बम्स रिलीज़ किए।

Load More