अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के अपने न्यूनतम स्तर 76.96/डॉलर पर पहुंच गया। बकौल रॉयटर्स, ऐसा रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से आयातित मुद्रास्फीति में वृद्धि और देश के व्यापार व चालू खाते का घाटा बढ़ने की आशंका के कारण हुआ है। रुपया शुक्रवार को 76.16/डॉलर पर बंद हुआ था।