अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के अपने न्यूनतम स्तर 77.42/डॉलर पर पहुंच गया। बकौल रॉयटर्स, शांघाई में कड़े लॉकडाउन से वैश्विक बाज़ार और अधिक प्रभावित होने व फेडरल रिज़र्व द्वारा नीतियों को सख्त करने की आशंका के बीच अमेरिकी शेयर वायदा में गिरावट के कारण सोमवार को एशियाई शेयर बाज़ार में गिरावट देखने को मिली।