अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 77.81 पर पहुंचा भारतीय रुपया
वैश्विक बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बीच भारतीय रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 77.81 पर पहुंच गया। इससे पहले 17 मई को भारतीय रुपया 77.7975 के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा था। गुरुवार को इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में भारतीय रुपया 77.74 के भाव पर खुला था।