अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 77.82 पर पहुंचा भारतीय रुपया
भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे गिरकर अब तक के सबसे निचले स्तर 77.82 पर आ गया। गुरुवार को रुपया 77.74 पर बंद होने से पहले 77.81 के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। ऐसा कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच हुआ है।