अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पहली बार 79.44 के रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर बंद हुआ भारतीय रुपया

भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अबतक के सबसे निचले स्तर 79.44 पर बंद हुआ। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.30 पर खुला था जिसके बाद इसने दिन के उच्चतम स्तर 79.24 और न्यूनतम स्तर 79.49 को छुआ। वहीं, सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 86.61-अंक गिरकर 54,395.23 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 4.60 अंक गिरा।

Load More