अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 1 साल के निचले स्तर 83.28 पर पहुंचा
भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 साल के निचले स्तर 83.28 पर पहुंच गया। रुपये में यह गिरावट कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच देखने को मिली है। भारतीय रिज़र्व बैंक रुपये को अब तक के सबसे निचले स्तर पर जाने से रोकने के लिए कथित तौर पर विदेशी मुद्रा बाज़ार में डॉलर बेच रहा है।