अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 300 पर पहुंचा पाकिस्तानी रुपया
पाकिस्तानी रुपया गुरुवार को 3.3% टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के अपने सर्वकालिक निचले स्तर 300 पर पहुंच गया। इस हफ्ते पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों के हिंसक विरोध-प्रदर्शनों को रोकने के लिए सेना द्वारा कदम उठाए जाने के बीच पाकिस्तानी रुपए में यह गिरावट आई है।