अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 83.53 पर पहुंचा भारतीय रुपया

भारतीय रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिर गया। मंगलवार को यह 9 पैसे लुढ़ककर 83.53 तक के स्तर पर आ गया। भारतीय रुपया इससे पहले सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.44 पर बंद हुआ था और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया का पिछला सर्वकालिक निचला स्तर 83.45 (4 अप्रैल) था।

Load More