अमेरिकी दूतावास ने गणतंत्र दिवस पर 'वंदे मातरम' की प्रस्तुति शेयर की
भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने गणतंत्र दिवस पर ट्वीट कर राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की प्रस्तुति शेयर की है। इस प्रस्तुति में अमेरिकी अधिकारी राघवन बांसुरी बजा रहे हैं और स्टेफनी गिटार बजा रही हैं जबकि गायिका पवित्रा चारी गाना गा रहीं हैं। गौरतलब है, पवित्रा 2023 में ग्रैमी के लिए नॉमिनेट की गई ऐल्बम में काम कर चुकी हैं।