अमेरिकी दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी को दी जाएगी 21 तोपों की सलामी
'एएनआई' के मुताबिक, 22 जून को वाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन 21 तोपों की सलामी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। गौरतलब है कि 21 जून से 24 जून तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जा रहे प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को भी संबोधित करेंगे।