अमेरिकी नागरिक चीन की यात्रा ना करें: चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर अमेरिका
अमेरिका के विदेश विभाग ने चीन में बढ़ते कोविड-19 के मामलों के मद्देनज़र अपने नागरिकों से चीन की यात्रा ना करने का आग्रह किया है। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, चीन में ऐंबुलेंस व मेडिकल सेवा मिलने में देरी होने की संभावना है और यह सेवाएं सीमित हैं। बकौल एडवाइज़री, चीन से लौटने वाले सभी यात्रियों का कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा।