अमेरिकी पुलिस ने भारतीय मूल के व्यवसायी विवेक की हत्या के आरोपी का वीडियो किया जारी
वाशिंगटन डीसी (अमेरिका) पुलिस ने डायनेमो टेक्नोलॉजीज़ के सह-संस्थापक और अध्यक्ष विवेक तनेजा की मौत को हत्या बताया है और आरोपी का एक वीडियो जारी किया है। पुलिस ने कहा कि मामले में अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस के अनुसार, किसी बात पर बहस होने पर आरोपी ने विवेक को ज़मीन पर गिरा दिया था।