अमेरिकी फर्मों ने जनवरी-फरवरी 2023 में 2009 के बाद नौकरियों में की सर्वाधिक कटौती: रिपोर्ट

रोज़गार फर्म 'चैलेंजर, ग्रे ऐंड क्रिसमस' के अनुसार, इस साल जनवरी और फरवरी में अमेरिकी कंपनियों द्वारा 2009 के बाद नौकरियों में सर्वाधिक कटौती की गई है। बकौल रिपोर्ट, 1,80,000 से अधिक नौकरियों में हुई कटौती में एक तिहाई से अधिक सिर्फ टेक कंपनियों में हुई है। अमेरिका में इस साल फरवरी में ही 77,770 कर्मचारियों की छंटनी हुई थी।

Load More